बीजापुर में स्थानीय बोली गोंडी में हो रही स्कूली में पढ़ाई, CM साय ने की तारीफ

रायपुर। बीजापुर में स्थानीय बोली गोंडी में स्कूली में पढ़ाई हो रही है, जिसकी CM साय ने तारीफ की और कहा, स्कूलों में out ड्राप कम करना है,gross enrolment ratio को बढ़ाकर 100 प्रतिशत करना है, महिला बाल विकास और स्कूल शिक्षा विभाग समन्वय कर बाल वाडियों को सक्रिय करें, बच्चों के लिए दी गई शिक्षण सामग्रीय अलमारियों में बंद ना रह जाए उनका समुचित उपयोग बच्चों को पढ़ाने में हो, स्थानीय भाषा बोली में प्राथमिक स्तर पर शिक्षा देने के लिए बीजापुर जिले की तारीफ़, यहाँ 10-12वी पास स्थानीय युवाओ की सेवाएँ लेकर बच्चों की १-५ कक्षा तक स्थानीय बोली गोंडी में पढ़ाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा करें कलेक्टर और कार्यक्रमों की प्रगति पर हो निगरानी
राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
स्वस्थ छत्तीसगढ़ से “सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़” का सपना होगा साकार
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाने शत-प्रतिशत अस्पतालों में प्रसव सुनिश्चित कराएं
गर्भवती माताओं और बच्चों के टीकाकरण सत्र निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से आयोजित हों और फील्ड वेरिफिकेशन द्वारा इसकी निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए
मैटरनल डेथ ऑडिट प्रत्येक प्रकरण में किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस रणनीति बनाई जा सके
एनआरसी सेंटरों का संचालन प्रभावी और सतत हो, माताओं और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
वेलनेस सेंटरों के माध्यम से गैर संचारी रोग (NCDs) के प्रति लोगों में जागरूकता का व्यापक अभियान चलाया जाए
बस्तर संभाग के जिलों में मलेरिया के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष अभियान चलाया जाए ताकि प्रदेश को मलेरिया-मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में ठोस प्रगति हो।
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना अंतर्गत सभी पात्र वृद्धजनों का पंजीयन और कार्ड निर्माण प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
स्कूल शिक्षा विभाग और महिला बाल विकास विभाग के तालमेल से बढ़ेगी शिक्षा में गुणवत्ता
NEP के अनुसार 2030 तक GER को 100% करने का लक्ष्य
शिक्षादूत के माध्यम से स्थानीय भाषा में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बीजापुर की तारीफ
पीएम ई विद्या में डीटीएच के 5 चैनल के माध्यम और यू ट्यूब से पढ़ाई
प्रदेश में सभी अध्ययनरत बच्चों के लिए 12 अंकों का आधार बेस्ड अपार आईडी बनेगा, 31 दिसंबर तक करना होगा शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन, ये डिजिलॉकर से कनेक्ट रहेगा
अपार में रजिस्ट्रेशन के माध्यम से बच्चों को वितरित होंगी छात्रवृत्ति,गणवेश और किताबें
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान में सभी शालाओं में सामाजिक अंकेक्षण कर शालाओं की ग्रेडिंग होगी
दसवीं बोर्ड एग्जाम में दसवीं बोर्ड परीक्षा में दन्तेवाड़ा में 9.32 फीसदी की वृद्धि, जिला प्रशासन के सहयोग से स्कूलों में आया बेहतर रिजल्ट





