छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
11 Jan 2026 7:18 PM IST
पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के मौदहापारा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से हमला कर युवक को घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मोहम्मद अली असगर ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 10 जनवरी 2026 की रात करीब 10:40 बजे वह अपने घर राजातालाब जाने के लिए मौदहापारा स्थित गरीब नवाज दवाखाना के सामने वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कल्लू गैरेज के पास रहने वाले अयान कुरैशी, फरहान कुरैशी, अब्दुल नवाज आमिर उर्फ भोंदा तथा एक अन्य नाबालिग बालक वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश की बात को लेकर प्रार्थी से विवाद करने लगे।

आरोप है कि चारों ने मिलकर प्रार्थी को मां-बहन की अश्लील गालियां दीं, हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने अपने पास रखे धारदार चाकू जैसे हथियार से हमला कर प्रार्थी को घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 10/26 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की।

आरोपियों की तलाश शुरू की। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देने के बाद पुलिस ने प्रकरण के मुख्य आरोपी अयान कुरैशी उर्फ बीटी, मोहम्मद फरहान कुरैशी, अब्दुल नवाज आमिर उर्फ भोंदा तथा विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया है, जबकि विधि के साथ संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था भंग करने और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।
Tagsरायपुरमौदहापाराचाकू से हमलापुरानी रंजिशमारपीटबीएनएसपुलिस कार्रवाईआरोपी गिरफ्तारअपचारी बालकचाकूबाजी अपराधमौदहापारा थानाRaipurMaudhaparaknife attackold rivalryfightBNSpolice actionaccused arrestedjuvenilestabbing crimeMaudhapara police stationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story