छत्तीसगढ़
OPERATION NISCHAY में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
15 Jan 2026 7:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तेलीबांधा क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में की गई। नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा लगातार सूचना तंत्र मजबूत कर तस्करों और अवैध खरीद-बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जनवरी 2026 को थाना तेलीबांधा पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत अस्पताल के पास कुछ व्यक्ति गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी की और घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ढ़ुलढुल मरकाम और मनीष मरकाम, दोनों निवासी सुभाष नगर देवारपारा, थाना तेलीबांधा, रायपुर बताया। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के पास मौजूद थैले की तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ।
तलाशी के दौरान थैले से कुल 6 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त गांजे की कुल कीमत लगभग 3,00,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 20/2026, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन निश्चय” अभियान के तहत आगे भी नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नशे की तस्करी, भंडारण और बिक्री करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जा रहा है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।
TagsOPERATION NISCHAYरायपुर पुलिसगांजा तस्करी6 किलो गांजा जब्ततेलीबांधा थानानशे के खिलाफ अभियानअमरेश मिश्राडॉ. लाल उमेद सिंहनारकोटिक एक्टअवैध मादक पदार्थ कार्रवाईपदार्थ कार्रवाईRaipur PoliceGanja smuggling6 kg Ganja seizedTelibandha Police Stationcampaign against drugsAmresh MishraDr. Lal Umed SinghNarcotics Actillegal drug actionsubstance actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





