छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर 10 ट्रेनों के पहुंचने का समय बदला

Shantanu Roy
10 Sept 2026 5:27 PM IST
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर 10 ट्रेनों के पहुंचने का समय बदला
x
छग
Raipur. रायपुर। रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर समाप्त होने वाली कुछ ट्रेनों के आगमन समय में आंशिक बदलाव किया है। इसका असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुल 10 ट्रेनों पर पड़ेगा। इनमें 9 ट्रेनें पुरी और एक ट्रेन भुवनेश्वर पहुंचती है। अलग-अलग ट्रेनों के लिए संशोधित समय 13 से 17 सितंबर 2026 के बीच प्रभावी होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों के मार्ग में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों की समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर पहुंचने के समय को संशोधित किया गया है। ऐसे में संबंधित ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को नई टाइमिंग की जानकारी रखने की सलाह दी गई है।

उत्कल एक्सप्रेस अब 3.35 बजे पहुंचेगी पुरी
14 सितंबर से ट्रेन संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस पुरी स्टेशन पर सुबह 3.25 बजे के बजाय 3.35 बजे पहुंचेगी। यानी इसके आगमन समय में 10 मिनट का बदलाव किया गया है।
इसी दिन से ट्रेन संख्या 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस के आगमन समय में भी बदलाव होगा। यह ट्रेन पहले सुबह 10 बजे पुरी पहुंचती थी, लेकिन संशोधित समय के मुताबिक अब सुबह 10.45 बजे पहुंचेगी। इसके आगमन में 45 मिनट का अंतर होगा।
16 सितंबर से ट्रेन संख्या 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस शाम 6.45 बजे के स्थान पर शाम 7 बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी।

इन एक्सप्रेस ट्रेनों का समय भी बदला
15 सितंबर से ट्रेन संख्या 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस सुबह 6.35 बजे के बजाय 6.45 बजे पुरी पहुंचेगी।
13 सितंबर से ट्रेन संख्या 20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस का आगमन समय सुबह 6.40 बजे से बदलकर 6.45 बजे किया गया है।
14 सितंबर से ट्रेन संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे के बजाय 8.35 बजे पुरी पहुंचेगी। इस ट्रेन के आगमन समय में 30 मिनट का बदलाव किया गया है।
17 सितंबर से ट्रेन संख्या 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस दोपहर 2.40 बजे के स्थान पर 3.05 बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरह 16 सितंबर से ट्रेन संख्या 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस के पुरी पहुंचने का समय भी दोपहर 2.40 बजे से बदलकर 3.05 बजे किया गया है।
13 सितंबर से ट्रेन संख्या 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस भी दोपहर 2.40 बजे के बजाय 3.05 बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी।

एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस की टाइमिंग में बदलाव
पुरी पहुंचने वाली नौ ट्रेनों के अलावा भुवनेश्वर पहुंचने वाली एक ट्रेन की टाइमिंग भी बदली गई है। ट्रेन संख्या 12879
एलटीटी-भुवनेश्वर
एक्सप्रेस 13 सितंबर 2026 से सुबह 7 बजे के स्थान पर सुबह 7.15 बजे भुवनेश्वर स्टेशन पहुंचेगी। इस प्रकार संबंधित ट्रेनों के अंतिम स्टेशन पर पहुंचने के समय में 5 मिनट से लेकर 45 मिनट तक का बदलाव किया गया है। रेलवे के मुताबिक यह संशोधन परिचालन व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। रेलवे ने यह भी साफ किया है कि बदलाव केवल इन ट्रेनों के पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने के समय में किया गया है। रास्ते के अन्य स्टेशनों पर निर्धारित आगमन और प्रस्थान समय में कोई परिवर्तन नहीं है। इसलिए यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन की मौजूदा समय-सारणी के अनुसार ही यात्रा कर सकेंगे।
Next Story