छत्तीसगढ़

नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर तीन स्थानीय अवकाश घोषित

Shantanu Roy
10 Sept 2026 1:54 PM IST
नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर तीन स्थानीय अवकाश घोषित
x
शासकीय कार्यालय रहेंगे बंद
Raipur. रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होंगे। जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व के लिए 15 सितंबर 2026 (मंगलवार), महाअष्टमी के लिए 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) तथा गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) के लिए 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। जारी आदेश के अनुसार ये अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे।
Next Story