
रायपुर। भाजपा विधायक दल की आज अहम बैठक होने वाली है. यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में रात 8 बजे बुलाई गई है, जिसमें शीतकालीन सत्र की तैयारीयों पर चर्चा की जाएगी. विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी होगी. तथ्यों और आंकड़ों के साथ जवाब देने के लिए चर्चा होगी. बैठक के बाद सभी विधायक साथ में भोजन करेंगे.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा में रहेंगे मौजूद. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, लगभग 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से सीएम साय विधानसभा के लिए रवाना होंगे. सुबह लगभग 10 बजे नए विधानभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में मौजूद रहेंगे. इसके बाद सुबह लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री विधानभा सत्र में शामिल होंगे.
इसे भी पढ़े
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आज से शुरूआत होने जा रही है. नवनिर्मित विधानसभा भवन में यह सत्र 14 से 17 दिंसबर तक चलेगा. सदन की कार्यवाही इस बार पहले दिन से काफी हंगामेदार रहने वाली है. विपक्ष और पक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिलने के आसार हैं. आज विजन 2047 विषय पर चर्चा की जाएगी. वहीं कांग्रेस ने इस विषय पर बहस से बाहर रहेगी. विपक्ष पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगी. सत्र के लिए विधायकों ने कुल 628 सवाल लगाए हैं. सत्र के लिए 48 ध्यानाकर्षण और 9 अशासकीय संकल्प लगे हैं.





