
रायपुर। भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में आज बड़ी बैठक होने जा रही है. राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग पदाधिकारियों की बैठक लेंगे. सबसे पहले भाजपा महामंत्रियों की बैठक होगी. इसके बाद प्रदेशभर के नेताओं के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें सांसद और विधायक के अलावा जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे. एसआईआर और संगठन विस्तार पर चर्चा होगी.
इसे भी पढ़े
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे. वहां आयोजित बैठक में होंगे शामिल. 12:30 बजे भाजपा कार्यालय से रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड के लिए प्रस्थान करेंगे. हेलिपैड रायपुर से कबीरधाम के लिए रवाना होंगे.
इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, घोंटिया कबीरधाम पहुंचेंगे. यहां सीएम नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम की शिला स्थापना करेंगे. दोपहर 03:25 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड पहुंचेंगे. शाम 5.00 बजे न्यू सर्किट हाउस जाएंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5.35 बजे सीएम हाउस रवाना होंगे.





