छत्तीसगढ़
मोर गांव मोर पानी महाअभियान को प्रभावी तरीके से लागू करें: कलेक्टर
Shantanu Roy
16 Sept 2025 11:40 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और समाज कल्याण के आधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्यक्षेत्र में संचालित विकासकार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी विकासकार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन हेतु चलाए जा रहे ‘मोर गाँव-मोर पानी महाअभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने इस अभियान के तहत अधिक से अधिक जन-जागरूकता फैलाने और विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कलेक्टर व्यास ने स्वच्छता अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों को समय पर और प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, सेग्रीगेशन शेड की प्रगति, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, फीकल स्लज मैनेजमेंट और स्वच्छता श्रमदान की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत निर्मित शौचालयों के जियो टैंगिंग कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम के तहत किए गए वृक्षारोपण कार्य को प्रथामिकता के साथ करने को कहा। इसके अलावा किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उस पर आवश्यक कार्यवाही करने ने निर्देश दिए। कलेक्टर व्यास ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के प्रभावी क्रियान्यवन पर जोर देते हुए कहा कि इन योजनाओं के अंतर्गत समस्त कार्याे को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करें।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को लोन रिकवरी रेट को संतुलित रखते हुए अधिक से अधिक पात्र स्व-सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को बिहान योजना से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक कर इससे जोड़ने को कहा। इसके अलावा कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलाने सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। बैठक में डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा, जनपद पंचायतों के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मोर गाँव-मोर पानी महाअभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, परिसंपत्ति निर्माण और आजीविका संवर्धन की दिशा में एक सशक्त पहल है। यह अभियान समुदाय-आधारित दृष्टिकोण पर आधारित है, इस अभियान के माध्यम से लोगों में जागरूकता प्रसार कर ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल भूजल के अनियमित दोहन को रोकना है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करना और कृषि उत्पादकता में सुधार लाना भी है। इस अभियान में तकनीकी नवाचारों का उपयोग और स्थानीय संसाधनों के माध्यम से जल सुरक्षा सुनिश्चित किया जा रहा है। इस महाअभियान में स्थानीय संस्थाओं और समुदाय का सक्रिय सहयोग प्राप्त है। इससे ग्राम स्तर पर सहभागिता और स्वामित्व की भावना विकसित हो रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





