छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार में मिली तुरंत राहत, खोमेश्वर सिन्हा का बना राशन कार्ड
Shantanu Roy
21 May 2026 11:33 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है, साथ ही आम जनता की समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज चारामा विकासखण्ड के ग्राम हल्बा क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। ग्राम टांहकापार निवासी खोमेश्वर प्रसाद सिन्हा ने बताया कि राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था।
सुशासन तिहार बस्तर मुन्ने के दौरान उन्होंने अपनी समस्या को लेकर राशन कार्ड हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिला प्रशासन द्वारा आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका राशन कार्ड शीघ्रता से बनाकर उपलब्ध कराया गया। शिविर में राशन कार्ड प्राप्त होने पर खुशी व्यक्त करते हुए सिन्हा ने कहा कि सुशासन तिहार आम लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से आम जनता का शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में संतोष और खुशी का माहौल है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





