छत्तीसगढ़
अवैध पार्टी का भंडाफोड़, तेलीबांधा पुलिस ने फर्जी कैफे पर मारा छापा
Shantanu Roy
7 April 2026 3:16 PM IST

x
छग
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
रायपुर शहर के कई होटलों, क्लबों, रेस्टोरेंटों में बर्थडे पार्टी के नाम पर होती नंगी पार्टी
वीआईपी रोड के कई बारों और क्लबों में आये दिन हो रही पार्टियां
जनता से रिश्ता की खबर पर तेलीबांधा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
कांग्रेस के कई छुटभैया नेताओं की थी ये अवैध पार्टियां
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस ने एक फर्जी कैफे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पार्टी का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई सिविल लाइन ACP रमाकांत साहू के निर्देशन में की गई, जिसमें तेलीबांधा थाना पुलिस और पेट्रोलिंग टीम SI पैकरा, प्रधान आरक्षक तरुण यादव, आरक्षक JS चंद्रवंशी की अहम भूमिका रही। जानकारी के अनुसार, होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल के भीतर संचालित एक तथाकथित कैफे में देर रात तक तेज डीजे के साथ पार्टी चल रही थी। यहां बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शराब के जाम छलकाते हुए नजर आए।
यह पूरी गतिविधि नियमों के विपरीत थी और आसपास के इलाके में भी शोर-शराबे से लोगों को परेशानी हो रही थी। बताया जा रहा है कि एसीपी रमाकांत साहू को इस अवैध गतिविधि की भनक पहले से थी और वे लगातार ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए थे। शनिवार रात जब इस कैफे में चल रही पार्टी की सूचना पुख्ता हुई, तो उन्होंने तत्काल तेलीबांधा थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां चल रही पार्टी को तुरंत बंद कराया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पाया कि कैफे संचालक बिना अनुमति देर रात तक डीजे बजाकर पार्टी आयोजित कर रहा था। साथ ही, शराब परोसने के नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने डीजे संचालक और कैफे संचालक के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे देर रात तक तेज संगीत के बीच युवक-युवतियां पार्टी कर रहे थे और शराब का सेवन कर रहे थे।
वीडियो सामने आने के बाद शहर में इस तरह की अवैध पार्टियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना भी की है। मामले को लेकर एसीपी रमाकांत साहू ने स्पष्ट रूप से कहा कि रायपुर पुलिस नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में इस तरह की अवैध पार्टियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी नियमों का उल्लंघन करते हुए ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में ऐसे स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और आकस्मिक जांच भी की जाएगी, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे। साथ ही, होटल और कैफे संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि रायपुर पुलिस अवैध नशे और देर रात चलने वाली गैरकानूनी पार्टियों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
Tagsरायपुरतेलीबांधा थानाफर्जी कैफेअवैध पार्टीपुलिस कार्रवाईसिविल लाइन एसीपीरमाकांत साहूतेलीबांधा पुलिसपेट्रोलिंग टीमहोटल बेबीलॉन इंटरनेशनलडीजे पार्टीशराबनियम उल्लंघनयुवक-युवतियांशोर-शराबाअनुमति बिनापार्टी बंदडीजे संचालककैफे संचालककोलाहल अधिनियमवीडियो वायरलसोशल मीडियानशाकानूनी कार्रवाईचेतावनीनिगरानीआकस्मिक जांचकानून-व्यवस्थाहोटल संचालकनियम पालनसख्त निर्देशसतर्क पुलिसगैरकानूनी गतिविधिफर्जी कैफे में पार्टीबेबीलॉन इंटरनेशनल काRaipurTelibandha police stationfake cafeillegal partypolice actionCivil Line ACPRamakant SahuTelibandha policepatrolling teamHotel Babylon InternationalDJ partyliquorrule violationyoung men and womennoisewithout permissionparty closedDJ operatorcafe operatornoise actvideo viralsocial mediaintoxicationlegal actionwarningmonitoringsurprise checklaw and orderhotel operatorrule compliancestrict instructionsalert policeillegal activityparty in fake cafeof Babylon International
Next Story





