टिकरापारा के इन जगहो पर बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने मारी रेड

रायपुर। पुलिस उपायुक्त रॉबिन्सन गुरिया (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे लगातार अपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कारोबारो पर अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं पूर्व में अवैध शराब विक्रय एवं कारोबार में संलिप्त आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है।
मुखबीर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की मठपुरैना निवासी सुरेश देवार एवं महावीर निषाद द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है की सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को सूचना का तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए टिकरापारा पुलिस द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का 02 अलग अलग संयुक्त टीम गठित कर सूचना की तस्दीकी हेतु रवाना किया।
मुखबीरों से प्राप्त सूचना के आधार पर पानी टंकी के पास मठपुरैना पुलिस टीम रवाना होकर सूचना के संबंध में गोपनीय रूप से पूछताछ कर आरोपी के सकूनत पर रेड कार्यवाही किये जहां पर आरोपी सुरेश देवार द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करने हेतु कुल-33 पौवा देशी मदिरा रखे मिला। एवं आरोपी महावीर निषाद के पास से 33 पौवा देशी मदिरा रखे मिला। दोनो आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
01. सुरेश देवार पिता बलराम देवार उम्र 25 साल पता मठपुरैना दुर्गा मंदिर के पास थाना टिकरापारा
02. महावीर निषाद पिता आशा राम निषाद उम्र 25 साल निवासी हनुमान मंदिर के पास मठपुरैना थाना टिकरापारा





