छत्तीसगढ़

रायपुर में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 May 2025 12:10 AM IST
रायपुर में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मौदहापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मौदहापारा थाना क्षेत्र स्थित रजबंधा मैदान के पास एक मकान में दबिश देकर अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की है। मकान में दबिश के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों – अल्ताफ खान (30 वर्ष) और आसिफ खान (27 वर्ष), दोनों निवासी रजबंधा मैदान तालाब पार – को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिना किसी वैध दस्तावेज के शराब का भंडारण कर उसे बेचने का काम कर रहे थे।

पुलिस ने उनके कब्जे से 06 पौवा देशी शराब, 16 पौवा अंग्रेजी शराब, 06 नग बियर और करीब 17,500 रुपये की बिक्री रकम जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 79/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी यामन कुमार देवांगन, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, सुनील सिलवाल, आर. आशीष पाण्डेय, प्रदीप साहू और आशीष राजपूत की अहम भूमिका रही। पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि रायपुर जिले में अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।
Next Story