
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के माना थाना क्षेत्र में लूट की एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना में शामिल विधि के साथ संघर्षरत नाबालिगों को पुलिस ने चाकू, लूटी गई नकदी और वारदात में प्रयुक्त दोपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विष्णु विश्वास ने थाना माना कैंप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 16 मई 2025 की रात वह अपने दोपहिया वाहन से अपने घर 7 ब्लॉक माना कैंप जा रहा था। व्हीआईपी रोड स्थित नहर के पास एक अज्ञात लड़के ने रास्ता पूछने के बहाने उसका वाहन रुकवाया और पेट पर चाकू अड़ा दिया। इस दौरान अन्य लड़के पीछे से आकर उससे मारपीट कर उसकी जेब में रखे 450 रुपये लूटकर एक्टिवा वाहन से फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट के आधार पर थाना माना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 153/25 धारा 309(6) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर विवेक शुक्ला, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, सीएसपी माना लम्बोदर पटेल, डीएसपी क्राइम संजय सिंह, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना माना की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान के लिए दोपहिया वाहन की जानकारी जुटाई। इसी दौरान टीम को कुछ संदिग्ध नाबालिगों के बारे में अहम सुराग मिले। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की गई रकम 450 रुपये, घटना में प्रयुक्त चाकू और एक्टिवा (क्रमांक CG/04/PW/3041) जब्त कर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी माना निरीक्षक भावेश गौतम, एंटी क्राइम यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कंवर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम के कार्य की सराहना की है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारchhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





