
कांकेर। अवैध तरीके से गौ तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार हो गया है। शैलेंद कुमार साहू पिता रामेश्वर सिंह साहू उम्र 35 वर्ष निवासी गोविंदपुर थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर ने आज दिनांक 08.09.25 को गौ तस्करी के संबध में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वाहन क्रमाक सीजी 05 एएस 9764 और सीजी 04 पीडी 6388 वाहन पीकअप सफेट रंग का बहुत तेजी से चालक के द्वारा चलाते हुये पटौद ओर भागने लगा उपरोक्त गाडी में मवेशियों का परिवहन कर रहे है कहकर हम लोग अपने नीजी वाहन से गाड़ियों को पीछा करके ओवरटेक कर ग्राम पटौद के पास गाड़ियों को घेरकर रोके उसके बाद दोनो गाड़ी ढका हुआ था खोलकर देखने पर वाहन क्रमाक सीजी 05 एएस 9764 में 10 नग गाय, सीजी 04 पीडी 6368 वाहन पीकअप सफेद रंग के वाहन में 08 नग गाय था कृर्षि पशु को धमतरी से अवैध रूप से आंध्रप्रदेश के लिये ले जा रहे है।
जिस रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध 331/2025 धारा 6.10 छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, धारा 11 (1)घ पशु कुरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संलिप्त आरोपी नारायण साहू पिता सरजु राम साहू उम्र 44 वर्ष साकिन खरतुली जिला धमतरी का पता किया गया जिसे ग्राम खरतुली जिला धमतरी से दिनांक 10.09.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, सउनि सोमेन्द्र सिंह, प्रआर गितेश्वर कुलदीप, आरक्षक गजेन्द्र नागवंशी, लिखेश्वर साहू का अहम भूमिका रहा है।





