छत्तीसगढ़

अवैध कारोबार: तेलीबांधा इलाके में शराब बेचते महिला गिरफ्तार

Admin2
15 Aug 2021 5:03 PM GMT
अवैध कारोबार: तेलीबांधा इलाके में शराब बेचते महिला गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता लगातार शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर खबर प्रकाशित करता आ रहा है। जिस खबर का असर देखने को मिल रहा है।

रवि साहू और आशिफ नेहरू नगर (गैंग) को क्यों नहीं पकड़ते साहब, दोनों तस्कर तो करोड़ो का गांजा और शराब बेचते है. रायपुर के युवा पीढ़ी को ख़राब कर रहे है...

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब बेचते एक महिला को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए तेलीबांधा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी कि अवैध शराब परिवहन के साथ-साथ बिक्री भी की जा रही है। मौके पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक महिला नीलम यादव सुभाष नगर निवासी को 38 पाव शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपिया महिला होने की वजह से सुर्यास्त के बाद की घटना होने से महिला आरोपी को हिरासत में लेकर महिला थाना भिजवा दिया गया है। महिला के खिलाफ आईपीसी के आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Next Story