छत्तीसगढ़

IG दीपक झा ने पुलिस अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

Shantanu Roy
19 May 2025 11:23 PM IST
IG दीपक झा ने पुलिस अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश
x
छग
Surguja. सरगुजा। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (भापुसे.) द्वारा आज कार्यालय के सभा कक्ष में लंबित प्रकरणों की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक ली गई। मीटिं के दौरान रेंज आईजी ने जिलेवार लंबित अपराध , मर्ग , चालान सहित लंबित शिकायतों के आलावा लंबित चिटफंड के प्रकरणों का विस्तृत समीक्षा करते हुये कहा कि एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निकाल करते हुये चालान प्रस्तुत कर लंबित प्रकरण को शून्य किया जावे। नवीन कानून के तहत दर्ज प्रकरणों की
विवेचना
में प्रभावी कार्यवाही करते हुये साठ व नब्बे दिवस के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कराने के प्रावधानों को अनिवार्य रूप से जिला इकाईयों में पालन कराया जावे। साथ ही उन्होंने कहा कि आईटी एक्ट जैसे धोखाधड़ी के प्रकरणों में विशेष रूचि लेते हुये त्वरित कार्यवाही किया जावे। यदि आईटी एक्ट के प्रकरणों की विवेचना के दौरान कोई तकनीकी जानकारी की जरूरत पड़े तो रेंज साईबर पुलिस थाना से समन्वय स्थापित कर उक्त प्रकरणों का निकाल यथाशीघ्र करना सुनिश्चित करें।


नशे के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस का टारगेट
सरगुजा रेंज की कमान सम्हालने के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा ने रेंज स्तरीय मीटिंग के दौरान समस्त पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि संभाग के किसी भी जिले में अवैध रूप से नशीले मादक पदार्थ के विक्रेताओं गांजा तस्करो पर सख्त कार्यवाही हो। इसके अतिरिक्त अवैध कोयला कबाड़ियों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जावे , ऐसे मामलों में संलिप्तता पाये जाने वालों लोगों के विरुद्ध आईजी ने कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अपराधों पर नियंत्रण व चोरी की घटनाओं में कमी लाने हेतु जिलों के थाना/चौकी क्षेत्रों में
निरंतर
पुलिस पेट्रोलिंग करावे तथा रात्रि गस्त बढ़ाया जावे जिससे कि अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा हो एवं अपराध और चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जावे। समीक्षा बैठक के दौरान उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत ठाकुर , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह , पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव वैंकर रामलाल , पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुर्रे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर अशोक वाडे़गांवकर उपस्थित रहे।
Next Story