छत्तीसगढ़
एनसीटीई की नीतियों और शिक्षक प्रशिक्षण के भविष्य पर बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव
Shantanu Roy
19 May 2025 9:21 PM IST

x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी स्थायी समिति की बैठक में सम्मिलित हुए। इस बैठक में भारत की शिक्षक शिक्षा प्रणाली से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य रूप से बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (बी.एल.एड) कार्यक्रम को बंद करने के निर्णय, एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) की शुरुआत, उसकी वर्तमान कार्यान्वयन स्थिति, भविष्य की योजनाएं, पाठ्यक्रम की संरचना और आईटीईपी पढ़ाने के लिए आवश्यक योग्यताओं पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की नीतियों, शिक्षक प्रशिक्षण, आवश्यक योग्यताओं तथा डीएलएड (प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा) और जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों (डीआईईटी) के भविष्य पर भी चर्चा हुई। बैठक में शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव, एनसीटीई के अध्यक्ष तथा सिविल सोसायटी संगठनों (CSOs) के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी-अपनी राय और सुझाव समिति के समक्ष रखे। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “शिक्षक शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, गुणवत्ता और व्यवहारिकता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। भविष्य के राष्ट्रनिर्माताओं को तैयार करने वाले शिक्षकों की तैयारी भी आधुनिक, समावेशी और मूल्यनिष्ठ होनी चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि डीआईईटी जैसे संस्थानों को सशक्त बनाने हेतु विशेष नीति बनाई जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षक तैयार किए जा सकें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





