छत्तीसगढ़

IFS अफसरों के तबादले

Nil dhankar
28 March 2026 11:01 AM IST
IFS अफसरों के तबादले
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उन्हें प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं अचानकमर टाइगर रिजर्व, बिलासपुर के क्षेत्र संचालक के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, बिलासपुर में क्षेत्रीय महाप्रबंधक का दायित्व दिया गया है। वहीं, प्रियंका पांडेय (IFS) को भी अस्थायी रूप से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं अचानकमर टाइगर रिजर्व, बिलासपुर के क्षेत्र संचालक का दायित्व सौंपा गया है।

Next Story