छत्तीसगढ़

बीजापुर में IED बम निष्क्रिय किया गया

Nilmani Pal
29 Dec 2025 5:52 PM IST
बीजापुर में IED बम निष्क्रिय किया गया
x

बीजापुर। जिले में गंगालूर थाना क्षेत्र में डीआरजी बीजापुर, थाना गंगालूर एवं बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने समय रहते नाकाम कर दिया। सोमवार को डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की संयुक्त टीम मुनगा व पेद्दाकोरमा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

अभियान के दौरान डीमाइनिंग कार्यवाही करते हुए मुनगा रोड से कुछ दूरी पर एक पगडंडी मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाया गया करीब 10 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद किया गया। सूचना मिलते ही बीडीएस बीजापुर की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त आईईडी को वहीं पर सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

सुरक्षा बलों की सूझबूझ, सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों की नापाक साजिश विफल हो गई। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी है।

Next Story
null