छत्तीसगढ़

बदनाम हो गया हूं तेरे चक्कर में, प्यार में ब्रेकअप पर परेशान युवक ने चलाया चाकू

Nil dhankar
7 Jun 2025 5:33 PM IST
बदनाम हो गया हूं तेरे चक्कर में, प्यार में ब्रेकअप पर परेशान युवक ने चलाया चाकू
x
छग

कोरबा। कोरबा जिले में एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू मारा है। सिविल लाइन के डिंगापुर रिक्शा पारा में शनिवार (7 जून) को पीड़िता और उसकी मां पूर्व प्रेमी राहुल सारथी (19 साल) के घर उसे समझाने गए थे कि वह उनकी बेटी से दूर रहे, तभी उसने मारपीट की। इसी बीच बचाव करने आई मां को भी चोट लगी है।

मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। राहुल का लड़की के घर आना-जाना था। वह छोटी-छोटी बातों पर टोकता और शक के चलते मारपीट करता था। परेशान होकर रिलेशनशिप के 1 साल बाद लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद भी राहुल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

वह अक्सर घर आकर गाली-गलौच और मारपीट करता था। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी कई बार उसने मारपीट की घटना का अंजाम दिया है। उसका कहना है कि तू किसी और कि नहीं हो सकती न होने दूंगा क्योंकि तेरे चक्कर में मोहल्ले घर वालों से बदनाम हो चुका हूं इसलिए तुम मेरे को छोड़कर नहीं जा सकती।


Next Story
null