छत्तीसगढ़

पति का दरिंदापन, मंगलसूत्र से ही पत्नी का गला घोंट दिया

Nilmani Pal
13 Oct 2025 1:29 PM IST
पति का दरिंदापन, मंगलसूत्र से ही पत्नी का गला घोंट दिया
x
पढ़े पूरी खबर

कोरबा। जिले में पसान थाना क्षेत्र के लैंगा गांव में पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव एक ही कमरे में मिले। जानकारी के अनुसार संतराम यादव ट्रक ड्राइवर था और शराब पीने का आदी था। वह आए दिन पत्नी से विवाद और मारपीट करता था। शनिवार शाम करीब 6 बजे दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ा कि संतराम ने गुस्से में आकर पत्नी का मंगलसूत्र पकड़कर उसका गला घोंट दिया।

पुलिस का अनुमान है कि मर्डर केस में फंसने का डर हुआ होगा तो उसने घर में ही फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। कमरे में पत्नी का शव खाट पर और संतराम का शव फंदे से लटका मिला।शाम को पड़ोसियों ने झगड़े की आवाज सुनी थी, लेकिन अचानक सन्नाटा छा गया तो शक हुआ। उन्होंने घर में झांककर देखा तो दोनों की लाशें देखकर लोग सन्न रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पसान पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि संतराम अक्सर शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा करता था।इस घटना के बाद उनके चार छोटे बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं।

Next Story
null