छत्तीसगढ़

पति का ध्यान भटका, छात्रा के साथ अफेयर, पत्नी ने उतार दी आशिकी का भूत

Nil dhankar
7 Jan 2026 4:38 PM IST
पति का ध्यान भटका, छात्रा के साथ अफेयर, पत्नी ने उतार दी आशिकी का भूत
x
छग

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में एक महिला ने अपने पति से बात करने के शक में स्कूली छात्रा की पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि नाबालिग छात्रा उसके पति से कॉल पर बहुत बात करती थी, मना करने पर भी वह नहीं मानी।

मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। मंगलवार (6 जनवरी) को जनकपुर इलाके में महिला छात्रा को समझाने ही पहुंची थी, इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और बीच सड़क मारपीट करने लगे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों एक दूसरे को बाल खींचकर, नाखून से नोंच कर मारते नजर आए। घटना के दौरान महिला और छात्रा के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस मारपीट में छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान आ गए। यह घटना सार्वजनिक स्थान (बीच बाजार) पर हुई, जिसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

सूचना मिलने पर जनकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने लेकर आई, जबकि छात्रा घटना स्थल से चली गई थी। जनकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन छात्रा वहां मौजूद नहीं थी। मारपीट करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती है। महिला का कहना है कि वह छात्रा से अपने पति से बात करने को लेकर नाराज थी। उसने छात्रा को कई बार समझाया था कि वह उसके पति से बात न करे, लेकिन छात्रा नहीं मानी।

Next Story
null