छत्तीसगढ़

सिगड़ी के धुएं से पति-पत्नी और बच्ची की मौत

Nil dhankar
18 Feb 2026 12:37 PM IST
सिगड़ी के धुएं से पति-पत्नी और बच्ची की मौत
x
छग

सूरजपुर। जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कोयले की सिगड़ी से निकली धुएं ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली. इस हादसे में पति-पत्नी समेत उनकी तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर गांव निवासी कवल, उसकी पत्नी कुन्ती और 3 वर्षीय मासूम बच्ची ममता प्रधानमंत्री आवास के एक कमरे में सो रहे थे. घर के अन्य सदस्य उनके दो बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोए हुए थे. ठंड से बचने के लिए कवल व उसकी पत्नी ने बंद कमरे के अंदर सिगड़ी में कोयला जलाया था. लेकिन सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें उठाने की कोशिश की. लेकिन तब-तक कार्बन मोनोऑक्साइड से तीनों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी.

मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है.

Next Story
null