छत्तीसगढ़

पति बर्बाद हो रहा था जुआ में, पत्नी ने पैसे देने किया विरोध तो गर्म पानी उड़ेला

Nil dhankar
4 Jan 2026 8:37 AM IST
पति बर्बाद हो रहा था जुआ में, पत्नी ने पैसे देने किया विरोध तो गर्म पानी उड़ेला
x
छग

रायगढ़। जुआ खेलने के लिए रुपए नहीं देने पर एक शराबी पति की बर्बरता सामने आई है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरेंद्र गुप्ता ने अपनी पत्नी तेजस्वनी से पैसों की मांग की। पत्नी द्वारा मना करने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर लोहे के पाइप से उसकी पीठ पर वार किया।

क्रूरता की हद पार करते हुए पति ने चूल्हे पर उबलता गर्म पानी पत्नी के ऊपर डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। महिला की चीख सुनकर पहुंचे ससुर ने मितानिन की सहायता से उसका उपचार कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

4 लोगों की मौत

सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे में तीन सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। तीन अलग–अलग थानों की घटना है। पहली घटना लैलूंगा से है जहां बाइक सवार युवक को ट्रेलर चालक ने अपने चपेट में लिया लिया। जिससे दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दना के पास हुई है। जहां बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया। जिससे उसकी भी मौत पर हो गई। तीसरे घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां काम से लौट रहे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है, जहाँ शुक्रवार रात ग्राम गोड़म निवासी पंकज चारभांठा की ओर से लौट रहा था। इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलते ही 112 की टीम ने उसे तत्काल उपचार के लिए खरसिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

खरसिया पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। दूसरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीनदयाल कॉलोनी के पास हुई। शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जीवन बरेठ (28 वर्ष, निवासी भेलवाटिकरा) को जोरदार टक्कर मार दी। सिर और शरीर के अंगों में गंभीर चोट आने के कारण जीवन की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, जीवन पेशे से चालक था और रात को किसी कार्य से घर से निकला था। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए भेजकर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार दोपहर एक वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार संजय मिंज (32 वर्ष, निवासी तोलमा) और डोमिनिक टोप्पो (30 वर्ष, निवासी तोलमा) को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ ही दूरी पर दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची लैलूंगा पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Next Story
null