छत्तीसगढ़

पति ने पुलिस को बताया आपबीती, प्राइवेट पार्ट काटने वाली पत्नी गिरफ्तार

Nil dhankar
5 Oct 2025 3:45 PM IST
पति ने पुलिस को बताया आपबीती,  प्राइवेट पार्ट काटने वाली पत्नी गिरफ्तार
x
छग

रायगढ़। जिले में पत्नी ने दांत से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। शराब के नशे में वह पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट पर 7-8 टांके लगाए है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, 33 वर्षीय शख्स ग्राम बनेकेला में रहने वाला है। वह पेशे से राजमिस्त्री है। पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे घरेलू बाद को लेकर महिला का अपनी ननंद से विवाद हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई।

इसे देख पति ने बीच-बचाव किया। वह शराब के नशे में था। बीच-बचाव के बाद कमरे में दंपती झगड़ने लगे। गाली-गलौज करते हुए उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। गुस्से में आकर उसने पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया। दर्द से कहराता हुए वह बाहर निकला। इसके बाद परिजन उसे लैलूंगा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज करते हुए प्राइवेट पार्ट पर 7 से 8 टांके लगाए। इस मामले में पीड़ित पति ने रविवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धारा 296 , 115 (2), 118 (1) BNS के तहत केस दर्ज किया।

फिलहाल, पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि पति के शिकायत पर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मामले में जांच चल रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
null