पति ने व्याख्याता पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, उच्च शिक्षा विभाग में की शिकायत

बस्तर। पति केजूराम कोसरे ने व्याख्याता पत्नी रिंकी कोसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते उच्च शिक्षा विभाग को शिकायत पत्र भेज दिया है। पत्र में बताया कि व्याख्याता पत्नी रिंकी कोसरे कानूनी सच्चाई को छिपाकर अतिथि व्याख्याता के पद पर नौकरी कर रही है, जो नियम के खिलाफ है।
रिंकी कोसरे मां गंगादई शासकीय महाविद्यालय बस्तर मे अतिथि व्याख्याता समाजशास्त्र के पद पर है अतिथि व्याख्याता अतिथि नीति (पॉलिशी 2024) के अंतर्गत कंडिका क्रं. 7.2 में यह पूछा गया है कि आपके विरूद्ध पुलिस या न्यायालय में कोई अपराधिक प्रकरण विचाराधीन नही है।
उक्त जानकारी के विषय पर रिंकी कोसरे द्वारा यह बात छुपाई गई है कि उसके विरूद्ध एक प्रकरण धमतरी न्यायालय (jmfc) अ.क्र. 206/23 धारा-279,304 (A), 146/196 m.v.act, पेशी दिनांक 29/10/25 तथा एक अन्य मामला धारा 138 ni.act रायपुर न्यायालय मे लंबित है। जिसकी पेशी दिनांक 18/11/25 को है। इस प्रकार उपरोक्त अपराधिक इतिहास को छुपा कर लगातार अनुचित लाभ प्राप्त कर रही है जो कि दण्डनीय है एवं घोर अपराधिक कृत्य है। उक्त कृत्य के बारे में प्राचार्य महोदय को विगत वर्ष और इस वर्ष भी आवेदन दिया आज तक कोई कार्यवही नही किया गया।





