छत्तीसगढ़

तीज के दिन पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजन सदमें में

Shantanu Roy
26 Aug 2025 2:33 PM IST
तीज के दिन पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजन सदमें में
x
छग
Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी और अंबिकापुर जिलों से दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत सांकरा गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धमतरी जिले के सांकरा गांव में 40 वर्षीय टिकूराम सेन ने अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना तीज पर्व के दिन की है। पत्नी ने तीज का व्रत होने के कारण अंडा पकाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।


विवाद इतना बढ़ा कि टिकूराम ने घर से बाहर जाकर गांव के ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि टिकूराम स्वभाव से जल्द गुस्सा हो जाने वाला व्यक्ति था और मामूली-सी बातों पर नाराज हो जाता था। तीज जैसे पारंपरिक त्यौहार पर घर में जहां खुशियां होनी चाहिए थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। गांव भर में इस घटना से गम का माहौल है। धमतरी में पति-पत्नी के रिश्ते में छोटी-सी बात पर संवाद की कमी ने जान ले ली, ग्रामीणों का कहना है कि लोगों को छोटी-छोटी बातों पर इतना बड़ा कदम नहीं उठाना चाहिए।
Tagsधमतरी आत्महत्याDhamtari suicideसांकरा गांव घटनाSankara village caseतीज पर्व विवादTeej festival disputeअंडा सब्जी विवादegg curry disputeपति ने फांसी लगाईhusband suicideटिकूराम सेनTikuram Senअंबिकापुर आत्महत्याAmbikapur suicideजरहाडीह गांवJarhadih villageप्रेमिका ने जहर खायाgirlfriend poison caseसोनकलिया मौतSonkaliya deathश्याम विवादShyam disputeछत्तीसगढ़ घटनाएंChhattisgarh incidentsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story