छत्तीसगढ़

रेजर ब्लेड से पत्नी की हत्या करने की कोशिश, पति पर हाफ मर्डर का केस दर्ज

Nil dhankar
1 Oct 2025 3:34 PM IST
रेजर ब्लेड से पत्नी की हत्या करने की कोशिश, पति पर हाफ मर्डर का केस दर्ज
x
रायपुर

रायपुर। पति ने कैरेक्टर शक में अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। महिला अपने मायके गई थी। जब वह वापस लौटी तो पति उसके साथ झगड़ने लगा, फिर गाली गलौज करते हुए जिंदा नहीं छोडूंगा कहने लगा। महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई और थाने पहुंची।

मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अभनपुर की रहने वाली है। अस्पताल में झाड़ू पोछा का काम करती है। 29 सितंबर को अपनी बहन की लड़की की शादी में गुढ़ियारी गई थी।

30 सितंबर के शाम 6 बजे वह अपने गांव वापस लौटी। तो उसके पति कुलदीप ने विवाद शुरू कर दिया। उसने महिला के कैरेक्टर पर शक करते हुए आरोप लगाया। फिर अश्लील गाली गलौज देने लगा। आरोपी पति ने फिर अपने पास रखे रेजर ब्लेड से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। ब्लड महिला के गले में जाकर लगा। इस दौरान आरोपी ने कहा कि आज तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा।

जान से मार कहने लगा। महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। फिर उसने अभनपुर थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस आरोपी पर हाफ मर्डर में मुकदमा दर्ज किया है।


Next Story
null