छत्तीसगढ़

सब्बल से पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Nilmani Pal
22 Oct 2025 12:00 PM IST
सब्बल से पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
x
छग

कवर्धा। दिवाली आते ही छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अपराध का ग्राफ बढ़ गया है, पिछले दो तीन दिनों से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला कवर्धा जिले से सामने आया है, जहां एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पांडातराई थाना क्षेत्र के सोढ़ा गांव की है। दरअसल, यहां पति और पत्नी के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साएं पति ने पत्नी की सब्बल से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर ली है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story
null