छत्तीसगढ़

शराब दुकान खोलने नहीं देंगे, सड़क में उतरी सैकड़ों महिलाएं

Nil dhankar
29 Jun 2025 2:29 PM IST
शराब दुकान खोलने नहीं देंगे, सड़क में उतरी सैकड़ों महिलाएं
x
रायपुर

रायपुर। शहर से सटे दोदेखुर्द गांव में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर स्थानीय महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गांव की महिलाओं ने आज संघर्ष समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करते हुए शराब दुकान के खिलाफ धरना दिया और सरकार को चेतावनी दी कि यदि दुकान खोलने की कोशिश की गई तो रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा।

बीते कुछ दिनों से संघर्ष समिति द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन और आंदोलन किए जा रहे हैं। समिति का आरोप है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में शराबबंदी का वादा किया था लेकिन सरकार बनने के बाद अब वही पार्टी नई शराब दुकानें खोलने में जुटी है। दोदेखुर्द गांव में लंबे समय से शराब दुकान का विरोध होता आया है। ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकानों से गांव का सामाजिक माहौल खराब होता है युवाओं में नशे की लत बढ़ती है और महिलाओं को घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

धरने में शामिल महिलाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपने गांव में शराब दुकान नहीं खुलने देंगी।

Next Story
null