घर उड़ गया सिलेंडर फटने से Video, दो महिला पुरुष और बच्चे की मौत

भिलाई। दुर्ग जिले में मंगलवार को सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 2 बहनें, पिता और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक कुम्हारी स्थित मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग किचन तक पहुंच गई, जिससे गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आग की लपटों ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए।
आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी विकराल हो चुकी थी। इसके बाद घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय घर में 2 बहनें मौजूद थीं। इनमें से एक शादीशुदा थी, जिसकी डेढ़ साल की बेटी भी घर में थी। घर में दोनों बहनों के पिता भी मौजूद थे। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घर में पहले इलेक्ट्रिक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग छत के रास्ते फैलते हुए किचन तक पहुंच गई। इसके बाद आग की चपेट में सिलेंडर आ गया, जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ।
दुर्ग
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) May 12, 2026
कुम्हारी में सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत
वार्ड नंबर-4 में एक घर में आग लग गई जिसकी वजह से घर में रखे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया
जिसमें 2 महिला, 1 पुरुष और 1 साल के बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई #cylinderblast #kumhari #Chhattisgarh #Durg pic.twitter.com/4ovOwmFuay





