छत्तीसगढ़

होटल व्यवसायी का लाखों रुपए हड़पकर कर्मचारी फरार

Nil dhankar
23 Feb 2026 10:01 AM IST
होटल व्यवसायी का लाखों रुपए हड़पकर कर्मचारी फरार
x

बिलासपुर। तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली होटल व्यवसायी के साथ 2 लाख का फ्राड हो गया है। उनके साथ यह फ्रॉड उनके ही एक पुराने कर्मचारी ने किया है। कर्मचारी ने शेयर मार्केट से डबल मुनाफे का झांसा दिया है और पैसे हड़पकर फरार हो गया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली होटल व्यवसायी महिला अंजना फ्रांसिस ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि, गोविंद कुमार जो रायपुर के फाफाडीह का निवासी था। वह पिछले कुछ महीनों से उनके होटल में काम करते हुए वहीं रह भी रहा था। इस दौरान उसने अपने काम से विश्वास जीतने का प्रयास किया और महिला से शेयर मार्केट में पैसा लगाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें वह उसे डबल मुनाफा देने का वादा करता था।

अंजना ने बताया कि गोविंद कुमार ने उन्हें धोखाधड़ी करके 17 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक चार किस्तों में कुल 2 लाख रुपये नगद ले लिए थे। इसके बाद, गोविंद अचानक 10 सितंबर 2025 को रात 3 बजे अपना सामान लेकर घर से फरार हो गया। जब अंजना ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने फोन नहीं उठाया और कॉल का जवाब नहीं दिया। पुलिस ने अंजना की शिकायत पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story