भारत
कांग्रेस के कद्दावर नेता की पत्नी ने अपनी ही पति पर कई आरोप लगाए, हाईप्रोफाइल फैमिली विवाद सामने आया
jantaserishta.com
23 Feb 2026 8:22 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
भोपाल: "पिता ने कहा था- बेटी सड़क पर आ जाओगी, और आज मैं सच में वहीं खड़ी हूं..." यह शब्द हैं एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर शिखा सिंह के, जिन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र सिंह चौहान पर प्रताड़ना, दहेज लोभ और जान से मारने की कोशिश के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. शिखा सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है.
शिखा सिंह (45) की कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी है, लेकिन इसका अंत बेहद दुखद नजर आ रहा है. शिखा की शादी 2007 में एक आईएएस अधिकारी से हुई थी. शिखा का दावा है कि महेंद्र सिंह चौहान (65) के प्रभाव और दबाव में आकर उन्होंने अपने IAS पति को तलाक दिया. उस समय उनके पिता ने उन्हें आगाह किया था, लेकिन उन्होंने अपने से 20 साल बड़े नेता से शादी कर ली.
शिखा के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही महेंद्र सिंह का असली चेहरा सामने आ गया. मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हुआ जो पिछले 19 सालों से जारी है. शिखा सिंह ने अपनी शिकायत में कई खौफनाक बातें कही हैं. आरोप है कि पति ने 2 करोड़ रुपये और कार की मांग की. 9 फरवरी को उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया. शिखा का दावा है कि उन्हें जहर देकर मारने का प्रयास भी किया गया.
शिखा ने बताया कि महेंद्र सिंह की पहली पत्नी ने भी उन पर महिला उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. शिखा का कहना है कि आरोपी बहुत प्रभावशाली है और वह अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई हैं. उनके पास पति के खिलाफ कई ऑडियो और वीडियो क्लिप्स मौजूद हैं.
दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के इंचार्ज महेंद्र सिंह चौहान ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि शिखा उन्हें पिछले 15 सालों से ब्लैकमेल कर रही हैं. उन्होंने पहले ही तलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इसलिए यह मामला दर्ज कराया गया है.
भोपाल पुलिस ने शिखा सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. शिखा फिलहाल भोपाल में अकेली रह रही हैं और उनका बेटा हॉस्टल में है और उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि उनके आत्मसम्मान की रक्षा की जाए.
Tagsप्राइवेट बैंक मैनेजरमहेंद्र सिंह चौहानशिखा सिंहPrivate Bank ManagerMahendra Singh ChauhanShikha Singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





