छत्तीसगढ़
होटल मेजबान संचालक अभियान से जुड़कर सुरक्षा के लिए लगाया सीसीटीवी
Shantanu Roy
10 July 2025 6:23 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। राजापारा मोती महल मार्ग पर स्थित होटल मेजबान के संचालक मुबाशिर हुसैन ने आज बताया कि उन्होंने रायगढ़ पुलिस के "सीसीटीवी जागरूकता" अभियान से प्रेरित होकर अपने होटल के बाहर दो सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, जो सीधे सड़क पर फोकस करते हैं। मुबाशिर हुसैन ने बताया कि इन कैमरों से होटल की सुरक्षा तो बढ़ती ही है, साथ ही आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना भी संभव होता है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की उपस्थिति से असामाजिक तत्व कुछ भी गड़बड़ी करने से हिचकिचाते हैं और यदि किसी आम नागरिक के साथ कोई घटना या दुर्घटना होती है तो पुलिस को जांच में तत्काल फुटेज मिल जाने से कार्यवाही में तेजी आती है।
संचालक मुबाशिर हुसैन ने रायगढ़ शहरवासियों से अपील की है कि वे भी इस अभियान से जुड़ें, अपने घर, प्रतिष्ठान, दुकान या संस्थान में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं और कम से कम एक कैमरा सड़क की दिशा में अवश्य फोकस करें, ताकि आसपास का जनसुरक्षा तंत्र मजबूत हो सके। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में रायगढ़ जिले में "सीसीटीवी जागरूकता" अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों, व्यापारियों, होटल संचालकों और मोहल्लेवासियों से अपील की जा रही है कि वे अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर सार्वजनिक स्थानों की निगरानी में सहयोग करें। इस क्रम में कई व्यापारी ने सड़क पर निगरानी के लिए कैमरे लगाए हैं, अभियान का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण और शहर में सुरक्षा का वातावरण बनाना है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





