छत्तीसगढ़

सड़क पर बैठकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने की SI अभ्यर्थियों से बात, SI भर्ती परिणाम 2 हफ्ते के अंदर होंगे जारी

Nil dhankar
21 Sept 2024 7:19 AM IST
सड़क पर बैठकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने की SI अभ्यर्थियों से बात, SI भर्ती परिणाम 2 हफ्ते के अंदर होंगे जारी
x

रायपुर raipur news। छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि अधिकतम 2 हफ्ते में SI भर्ती परिणाम निकल सकता है। Sub Inspector Recruitment Exam

गृहमंत्री ने कहा सरकार भर्ती को लेकर संवेदनशील है। कहीं मामला ना अटके इसलिए सब क्लियर करके प्रोसेस आगे बढ़ रहा है। इसके पहले आज SI अभ्यर्थियों से मिलने गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे। और सड़क पर बैठकर अभ्यर्थियों से उन्होंने बात की। गृहमंत्री ने लगभग आधा घंटे तक जमीन पर बैठकर अभ्यर्थियों की बात सुनी और उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया।

बता दें कि सुबह से अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर गृहमंत्री निवास के बाहर धरना दिया हुआ था।


Next Story