छत्तीसगढ़

गृहमंत्री विजय शर्मा बोले - नक्सलवाद खात्मे का लक्ष्य पूरा करेंगे

Nil dhankar
7 Jan 2026 3:02 PM IST
गृहमंत्री विजय शर्मा बोले - नक्सलवाद खात्मे का लक्ष्य पूरा करेंगे
x

जगदलपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद गृह मंत्री सीधे बीजापुर जिले के कुटरु रवाना होंगे, जहां जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नेताओं और समाज के प्रमुख लोगों के साथ उनकी अहम बैठक तय है।

मीडिया से बातचीत में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, नक्सलवाद के खात्मे को लेकर स्थानीय समाज, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का बड़ा सहयोग मिला है, जो लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि कुटरु क्षेत्र में पहले कुछ समस्याएं जरूर थीं, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो चुकी है और विकास की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है।

गृह मंत्री ने बस्तर की आर्थिक संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि, यहां की वन उपज आने वाले समय में वैश्विक पहचान बना सकती है। विशेष रूप से छिंद की गुंड जैसे उत्पादों पर प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और इसके सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आएंगे। नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, समय कम जरूर बचा है, लेकिन जवानों के हौसले और उनकी ताकत के सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं पाएगी।

Next Story
null