दिव्यांग युवती को गृहमंत्री विजय शर्मा ने 15 दिनों में शासन से दिलाई स्कूटी

रायपुर। दिव्यांग युवती को गृहमंत्री विजय शर्मा ने 15 दिनों में शासन से स्कूटी दिलवाया। 11 नवंबर को बोड़ला निवासी बहन सुनीता ने आवेदन दिया था कि शारीरिक दिव्यांगता के कारण उन्हें अपने रोज़मर्रा के कामों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। उनकी पीड़ा, उनकी मजबूरी और आत्मनिर्भर बनने की उनकी आकांक्षा ने मन को गहराई से छू लिया।
आज, उसी निवेदन के समाधान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कवर्धा विधायक कार्यालय में बहन सुनीता धुर्वे जी को स्कूटी प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।आशा है कि यह स्कूटी उनके जीवन में नई स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने की शक्ति बनेगी।
किसी बहन के चेहरे पर आशा की चमक लौटाना, इससे बड़ी खुशी और कोई नहीं। इसी क्रम में ग्राम जोकपानी के श्री दसरू सिंह मरकाम जी को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल प्रदान कर उनके दैनिक जीवन में सुविधा और सहजता लाने का प्रयास किया। साथ ही झुरगी दादर के संतु बैगा जी को बैसाखी देकर उनके कदमों में नया संबल और विश्वास जोड़ने का सौभाग्य मिला।





