छत्तीसगढ़

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तरवासियों से किया संवाद

Nil dhankar
3 Jun 2025 4:18 PM IST
गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तरवासियों से किया संवाद
x

जगदलपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तरवासियों से संवाद किया। संवाद के बारे में विजय शर्मा ने कहा, "तियानमेन स्क्वायर: माओवाद का विद्रूप चेहरा — बीजिंग से बस्तर तक" विषय पर आधारित संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर आज मुझे बस्तरवासियों से संवाद करने का अवसर मिला।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में हमने तियानमेन स्क्वायर की ऐतिहासिक घटना के माध्यम से माओवादी विचारधारा के रक्तरंजित और दमनकारी स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की। कैसे बीजिंग की सड़कों पर कुचली गई लोकतांत्रिक आवाज़ें आज भी दुनिया के अनेक हिस्सों में गूंजती हैं — और कैसे बस्तर भी कभी उसी विचारधारा के निशाने पर रहा है। बस्तरवासियों की जागरूकता, संवाद की इच्छा और शांति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इस कार्यक्रम में साफ़ दिखाई दी। बस्तर शांति समिति और सभी प्रतिभागियों का आभार, जिन्होंने इस चिंतनशील संवाद को सार्थक बनाया।

Next Story
null