छत्तीसगढ़

स्कूलों में छुट्टी, धमतरी में भारी बारिश

Nilmani Pal
9 July 2025 12:37 PM IST
स्कूलों में छुट्टी, धमतरी में भारी बारिश
x
छग

धमतरी। भारी बारिश के चलते धमतरी जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बीते चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 36 घंटो में प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी जमकर बारिश हुई है।

लगातार हो रही बारिश से गर्मी से तो राहत मिल गई है, लेकिन जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी निर्मित हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी है और नदी-नाले अब उफान पर आ गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी रायपुर में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इतना ही नहीं खारून नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। वहीं राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने रायपुर में भी जोरदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है और लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की चेतावनी दी है।


Next Story
null