छत्तीसगढ़

बिलासपुर में होगा ऐतिहासिक श्री गो-प्रतिष्ठा महायज्ञ और भविष्य पुराण कथा

Nil dhankar
24 April 2025 2:40 PM IST
बिलासपुर में होगा ऐतिहासिक श्री गो-प्रतिष्ठा महायज्ञ और भविष्य पुराण कथा
x

बिलासपुर। गौमाता की पुनः प्रतिष्ठा एवं राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के न्याय नगरी बिलासपुर में एक भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी की जा रही है। जगद्गुरु शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि 28 मई से 5 जून 2025 तक चलने वाले ‘श्री गो-प्रतिष्ठा महायज्ञ’ एवं भविष्य पुराण कथा का भूमि पूजन शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 4:30 बजे किया जाएगा। यह आयोजन रामा वर्ल्ड ग्राउंड, रायपुर रोड, बिलासपुर (छ.ग.) में संपन्न होगा।

दंडीस्वामी के उपस्थित में होगा भूमि पूजन

कार्यक्रम पूर्व शुक्रवार को भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न होना है इस अवसर पर शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर के दंडी स्वामिश्री: डॉ इन्दुभवानंद: तीर्थ जी महाराज, दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानन्द: सरस्वती जी महाराज सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा व ज्योतिर्मठ सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय, शंकराचार्य के कृपापात्र शिष्य हरीश शाह, सीएफ़ओ मदन मोहन उपाध्याय सहित शहर के समाज प्रमुख, उद्योगपति, सनातन धर्म प्रेमी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे!

इस आयोजन का मार्गदर्शन उत्तराम्नाय ज्योतिर्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती 1008 महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में विशेष रूप से पं. श्रीमद्भागवताचार्य श्रीमन्महाराज शास्त्री जी एवं कथा व्यास श्री श्रीधराचार्य जी महाराज (वृंदावन) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

यह आयोजन श्री शंकराचार्य उत्सव सेवा फाउंडेशन एवं समस्त सनातनी भक्तगण द्वारा मिलकर किया जा रहा है। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस पावन अवसर पर अपनी उपस्थिति देकर आयोजन को सफल बनाएं और पुण्य लाभ अर्जित करें।

Next Story
null