छत्तीसगढ़

हिंदूवादी नेता ने खामनेई की मौत पर मनाया जश्न, FIR दर्ज

Nilmani Pal
7 March 2026 4:27 PM IST
हिंदूवादी नेता ने खामनेई की मौत पर मनाया जश्न, FIR दर्ज
x
छग

बिलासपुर। ईरान के शीर्ष धार्मिक नेता अयातुल्ला खामनेई की मौत पर मिठाइयां बांटने और फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने हिंदूवादी नेता ठाकुर राम सिंह एवं अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। प्रार्थी जाकिर अली की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 299 के तहत एफआईआर कायम की गई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

खामनेई को लेकर फेसबुक की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और मौत पर मिठाई बांटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में मुस्लिम समाज के लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए बिलासपुर के ठाकुर राम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। समाज के लोग बड़ी संख्या में सरकंडा थाना पहुंचे थे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि ठाकुर राम सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई है और इससे प्रदेश की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां बिलासपुर जैसे शांत शहर में हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच आपसी सौहार्द को बिगाड़‌ने की कोशिश है। समाज के लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ हमेशा से आफ्सी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता रहा है, ऐसे में किसी भी व्यक्ति को सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली टिप्पणी करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Next Story
null