छत्तीसगढ़

पिथौरा तहसील में सर्वाधिक वर्षा दर्ज

Nilmani Pal
10 Sept 2024 3:00 PM IST
पिथौरा तहसील में सर्वाधिक वर्षा दर्ज
x

महासमुंद mahasamund news । महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2024 से अब तक 846.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 1194.2 मिलीमीटर, बसना में 952.9 मिलीमीटर, बागबाहरा में 805.3 मिलीमीटर, महासमुंद में 766.3 मिलीमीटर, सरायपाली में 684.4 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 676.6 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। Mahasamund district

आज 10 सितम्बर को 91.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 141.8 मिलीमीटर, कोमाखान में 115.9 मिलीमीटर, बागबाहरा में 94.2 मिलीमीटर, सरायपाली में 76.2 मिलीमीटर, बसना में 63.4 मिलीमीटर एवं महासमुंद तहसील में 60.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Mahasamund

Next Story