भारत
स्कूल के हॉस्टल से तीन छात्राएं लापता, पुलिस जांच में जुटी
jantaserishta.com
10 Sept 2024 2:58 PM IST

x
स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है.
गाजियाबाद: नोएडा में लापता हुए दो छात्रों के वापस आने के बाद, अब गाजियाबाद के एक स्कूल के हॉस्टल से तीन छात्राओं के लापता होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के ब्लॉक रजापुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से सोमवार रात तीन छात्राएं लापता हो गईं। इसमें एक छात्रा सातवीं और दो छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती थीं।
सोमवार रात तीनों हॉस्टल में मौजूद थीं और अपने-अपने कमरों में सोई थीं। मंगलवार सुबह तीनों छात्राएं लापता पाई गईं। स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने जब हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो तीनों छात्राएं एक साथ बैग लेकर जाती हुई दिखाई दी। सिहानी गेट थाने के एसएचओ के मुताबिक, छात्राओं के नाम-पते दर्ज कर लिए गए हैं। उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उन्हें ढूंढने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
हॉस्टल के बाहर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। इस घटनाक्रम से स्कूल के हॉस्टल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। रात के वक्त हॉस्टल और स्कूल के सभी गेट बंद रहते हैं। इसके बावजूद तीनों छात्राएं कैसे बाहर निकल गईं? इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।
छात्राएं हॉस्टल से क्यों गईं, अभी ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है? पुलिस कस्तूरबा स्कूल के स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि 5 सितंबर को नोएडा के एक स्कूल से दो छात्र लापता हो गए थे। उन्हें भी सीसीटीवी कैमरे में स्कूल से बाहर जाते हुए देखा गया था। दोनों छात्र आठवीं कक्षा के छात्र थे। पुलिस ने उन्हें 48 घंटे बाद ढूंढ निकाला था और इसके बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





