छत्तीसगढ़
उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों में नोडल अफसर नियुक्त किए
Nilmani Pal
1 Jun 2025 4:34 PM IST

x
रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी विश्वविद्यालयों के समन्वय बनाए रखने के लिए नोडल अफसर नियुक्त किए हैं। संचालनालय के अफसरों को नोडल अफसर बनाया गया है। उच्च शिक्षा संचालनालय ने पहली बार विश्वविद्यालयों से समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल अफसर नियुक्त कर रही है। इस सिलसिले में उच्च शिक्षा सचिव एस भारतीदासन ने विभाग के आला अफसरों के साथ बैठक की थी।
बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़ी शिकायतों, और समस्याओं के निराकरण के लिए नोडल अफसर नियुक्त करने का फैसला लिया गया है। आयुक्त संतोष देवांगन ने संचालनालय में पदस्थ अफसरों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी दी है।
बताया गया ज्वाइंट डायरेक्टर पंकज कुमार मेहता को कुशाभाऊ ठाकरे विवि और डॉ जीए घनश्याम को गाहिरा गुरू विवि अंबिकापुर के साथ ही पं. रविवि का नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।
Next Story





