छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, चार लोग घायल

Nilmani Pal
3 Jun 2026 4:19 PM IST
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, चार लोग घायल
x
छग

रायगढ़। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर ने एक स्कूटी सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, सराईभद्दर के रहने वाले 22 वर्षीय अमरनाथ साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह पेंट और पुट्टी का काम करता है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने दोस्त पुरन साहू और चंद्रशेखर साहू के साथ बाइक से कांशीराम चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान सराईभद्दर निवासी धर्मेंद्र साहू अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था।

तभी छातामुड़ा बाईपास के पास महाडा फेब्रिकेशन कोल्ड स्टोरेज के सामने से एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आया। ट्रैक्टर के ड्राइवर ने पहले स्कूटी को साइड से टक्कर मारी, फिर सामने से आ रहे बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ़ गया। इस हादसे में अमरनाथ के सिर में, पुरन साहू के पैर में और चंद्रशेखर साहू के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आईं। स्कूटी सवार धर्मेंद्र साहू भी घायल हो गया।


Next Story