छत्तीसगढ़

बस्तर में पहली बार आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक

Shantanu Roy
18 May 2026 10:46 PM IST
बस्तर में पहली बार आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 19 मई 2026 का दिन बस्तर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज होने जा रहा है। जगदलपुर में पहली बार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने दोनों मुख्यमंत्रियों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में पहली बार आयोजित हो रही यह उच्च स्तरीय बैठक क्षेत्र के लिए गौरव और विश्वास का विषय है। कभी नक्सली हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर आज शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बना रहा है। ऐसे समय में देश के वरिष्ठ नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति बस्तर के बदलते स्वरूप और बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक अंतरराज्यीय समन्वय को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण की दिशा में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।
Tagsबस्तरजगदलपुरमध्य क्षेत्रीय परिषद26वीं बैठकअमित शाहकेंद्रीय गृह मंत्रीसहकारिता मंत्रीविष्णुदेव सायमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़मोहन यादवमुख्यमंत्री मध्यप्रदेशपुष्कर सिंह धामीमुख्यमंत्री उत्तराखंडउच्च स्तरीय बैठकअंतरराज्यीय समन्वयराज्य मुख्यमंत्रीऐतिहासिक बैठकबस्तर विकासबस्तर शांतिबस्तर सुरक्षानक्सल प्रभावित क्षेत्रनक्सलवादविकास कार्यक्षेत्रीय परिषद बैठककेंद्र सरकारराज्य सरकारसमन्वय बैठकजगदलपुर कार्यक्रम19 मई 202618 मई 2026बस्तर इतिहासविकास की नई पहचानआत्मनिर्भर बस्तरसुरक्षित बस्तरबस्तर परिवर्तनशांति स्थापनाविकास योजनाएंप्रशासनिक बैठकराजनीतिक बैठकछत्तीसगढ़ सरकारराष्ट्रीय एकतासहयोगनीति निर्माणविकास चर्चाबस्तर गौरवनेतृत्वसमसामयिक विषयBastarJagdalpurCentral Zonal Council26th MeetingAmit ShahUnion Home MinisterCooperation MinisterVishnudev SaiChief Minister of ChhattisgarhMohan YadavChief Minister of Madhya PradeshPushkar Singh DhamiChief Minister of UttarakhandHigh Level MeetingInter-State CoordinationState Chief MinistersHistoric MeetingBastar DevelopmentBastar PeaceBastar SecurityNaxal Affected AreasNaxalismDevelopment WorkZonal Council MeetingCentral GovernmentState GovernmentCoordination MeetingJagdalpur Program19 May 202618 May 2026Bastar HistoryNew Identity of DevelopmentSelf-reliant BastarSafe BastarBastar TransformationPeace BuildingDevelopment PlansAdministrative MeetingPolitical MeetingChhattisgarh GovernmentNational UnityCooperationPolicy MakingDevelopment DiscussionBastar GauravLeadershipContemporary Issues
Next Story