छत्तीसगढ़
ऑनलाइन सट्टेबाजी पर हाईकोर्ट सख्त, गृह विभाग के सचिव से मांगा जवाब
Shantanu Roy
25 March 2025 12:07 AM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर प्रतिबंध के बावजूद कंपनियों द्वारा उल्लंघन किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में दायर जनहित याचिका (PIL) पर सोमवार को सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने राज्य शासन के गृह विभाग के सचिव से जवाब तलब किया है। साथ ही सट्टेबाजी में लिप्त कंपनियों को भी नोटिस जारी किया गया है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता सुनील नामदेव की ओर से अधिवक्ता अमृतो दास ने पक्ष रखा। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत, उप महाधिवक्ता शशांक ठाकुर और अधिवक्ता तुषार धर दीवान ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया।
याचिकाकर्ता का दावा
याचिकाकर्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन कई कंपनियां इसका उल्लंघन कर रही हैं। कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों में आईपीएल 2025 से जुड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापन भी शामिल हैं।
कोर्ट का निर्देश
हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि
न्यायालय की रजिस्ट्री में अभिलेख दर्ज किया जाए।
राज्य अधिवक्ता को भी इस याचिका की प्रति दी जाए।
याचिकाकर्ता को 24 घंटे के भीतर अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने का समय दिया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य गृह विभाग के सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया गया।
प्रतिवादी कंपनियों को नियमानुसार प्रक्रिया शुल्क जमा करने के निर्देश दिए गए।
इस मामले की अगली सुनवाई 4 अप्रैल 2025 को होगी।
Tagsछत्तीसगढ़ ऑनलाइन सट्टाहाईकोर्ट जनहित याचिकाऑनलाइन सट्टेबाजी प्रतिबंधआईपीएल सट्टेबाजीगृह विभाग नोटिसहाईकोर्ट सुनवाईChhattisgarh online bettingHigh Court PILonline betting banIPL bettinghome department noticehigh court hearingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





