छत्तीसगढ़
होटल कोर्टयार्ड मैरियट में होली कार्यक्रम के दौरान मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
24 March 2025 11:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। तेलीबांधा स्थित होटल कोर्टयार्ड में होली कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इस घटना में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी तुषार कुंदनानी (23) ने थाना पंडरी में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने दोस्तों के साथ होली कार्यक्रम में गया था, जहां अमर सचदेव, भरत धामेचा, मोहित पिंजवानी और दिनेश प्रितवानी ने उसके दोस्त यश को जबरन रंग लगाने की कोशिश की। यश के मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब प्रार्थी तुषार बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और लोहे की नुकीली चीज से हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ितों ने खुद से इलाज कराकर मेडिकल दस्तावेज पुलिस को सौंपे। जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी मोहित पिंजवानी ने हमला करने में इस्तेमाल लोहे के पंच को पेश किया, जिसे पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को 24 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दे दी। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
अमर सचदेव (25) – निवासी लाखे नगर, झूलेलाल मंदिर के पास, थाना आजाद चौक
भरत धामेचा (22) – निवासी लाखे नगर, खैक बिजली ऑफिस के पीछे, थाना पुरानी बस्ती
मोहित पिंजवानी (25) – निवासी लाखे नगर, कशीश मेंस वियर के पास, थाना आजाद चौक
दिनेश प्रितवानी (26) – निवासी लाखे नगर, सोनकर पारा, थाना आजाद चौक
Tagsरायपुर होली मारपीटहोटल कोर्टयार्ड घटनातेलीबांधा विवादचार आरोपी गिरफ्तारलोहे के पंच से हमलागाली-गलौज मारपीटRaipur Holi fightHotel Courtyard incidentTelibandha disputefour accused arrestedattack with iron punchabuse and assaultछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





