
जनता से रिश्ता पिछले कई सालों से राजधानी सहित देश में हो रही ड्रग्स सप्लाई के नेटवर्क के बारे में खुलासा किया है, इस नेटवर्क से जुड़ी खबरें भी प्रकाशित किया है, साथ ही अवैध पार्टियों के खिलाफ जन सरोकार के उद्देश्य से मुहीम छेड़ रखी है... उद्देश्य है समाज में फैली इस गंदगी को जड़ से खत्म करना।
आरोपी द्वारा चिट्टा (हेरोईन) को लाया गया था पंजाब से
आरोपी के कब्जे से 18 ग्राम चिट्टा (हेरोईन) जब्त
नव वर्ष के दौरान आउटर के फार्म हाउस सहित क्लबों में आयोजित होने वाले पार्टीयों हेतु कर रहा था चिट्टा (हेरोईन) का सप्लाई
आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 1043/25 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध
रायपुर। न्यू ईयर ईव के मद्देनजर पार्टियों में चिट्टा (हेरोईन) सप्लाई करने वाला आरोपी मनीष रोचलानी गिरफ्तार हो गया है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा थाना क्षेत्रांतर्गत कमल विहार सेक्टर 04 स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति खड़ा है, जो अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखा है तथा खपाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मनीष रोचलानी निवासी कमल विहार टिकरापारा रायपुर का होना बताया।
पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) रखा होना पाया गया। चिट्टा (हेरोईन) के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी मनीष रोचलानी द्वारा पुलिस टीम को लगातार गुमराह किया जा रहा था, साथ ही चिट्टा(हेरोईन) को पंजाब से लाना बताया गया है।
जिस पर आरोपी मनीष रोचलानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 ग्राम चिट्टा (हेरोईन) कीमती लगभग 3,60,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 1043/25 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी मनीष रोचलानी लूट के प्रकरण में पूर्व में भी जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपी मनीष रोचलानी नव वर्ष के दौरान आयोजित होने वाली पार्टीयों में चिट्टा (हेरोईन) को खपाने की फिराक में था।
गिरफ्तार आरोपी - मनीष रोचलानी पिता सुनील रोचलानी उम्र 26 साल निवासी आई 214 वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 04 कमल विहार थाना टिकरापारा रायपुर।





