
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने आम नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और जाम की समस्या का त्वरित समाधान करने के लिए यह पहल की गई है। यातायात पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से कोई भी नागरिक शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम की जानकारी दे सकता है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम और आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के जरिए संबंधित क्षेत्र में तत्काल यातायात पेट्रोलिंग भेजी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के किसी भी हिस्से में जाम लगने की स्थिति में नागरिक तुरंत इस नंबर पर सूचना दें।
इसके बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम को जल्द से जल्द क्लियर कर सुचारू यातायात व्यवस्था बहाल करेगी। इसके साथ ही आईटीएमएस कंट्रोल रूम द्वारा लगातार गूगल मैप के माध्यम से शहर की प्रमुख सड़कों पर निगरानी रखी जाएगी। जहां भी जाम की स्थिति दिखाई देगी, वहां बिना सूचना के भी पुलिस टीम भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों को यह भी सलाह दी है कि वे गूगल मैप का उपयोग कर जाम की स्थिति की जानकारी लेते रहें और आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक मार्गों का चयन करें। इससे समय की बचत होगी और अनावश्यक भीड़ से बचा जा सकेगा।
गूगल मैप में ट्रैफिक की स्थिति को अलग-अलग रंगों के माध्यम से दर्शाया जाता है। हरा रंग यातायात के सुचारू संचालन को दिखाता है, जबकि पीला रंग मध्यम गति का संकेत देता है। लाल रंग का मतलब है कि यातायात धीमी गति से चल रहा है या सिग्नल पर रुका हुआ है। वहीं मेहरून रंग पूरी तरह से जाम की स्थिति को दर्शाता है। यातायात पुलिस का कहना है कि इस पहल से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। नागरिकों के सहयोग से यह व्यवस्था और प्रभावी बनेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की अव्यवस्था या जाम की स्थिति बनने पर तुरंत सूचना दें। इससे शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
Tagsरायपुर ट्रैफिक हेल्पलाइन9479210632यातायात पुलिसजाम समाधानआईटीएमएसगूगल मैप ट्रैफिकपुलिस कमिश्नर संजीव शुक्लाRaipur Traffic HelplineTraffic PoliceJam SolutionITMSGoogle Map TrafficPolice Commissioner Sanjeev Shuklaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





